पंचकूला में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंचकूल

पंचकूला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली

Police-robber encounter in Panchkula, two accused shot in the legs

पंचकूला (हरियाणा)। पंचकूला में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।  मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

15 जून को हुई लूट की वारदात में शामिल थे दोनों आरोपी

घायल आरोपियों की पहचान भिवानी निवासी योगेश और चरखी दादरी निवासी दीपेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिंजौर में 15 जून को हुई लूट की वारदात में शामिल थे और उनकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस को गुप्त सुत्रों से मिली सूचना

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सुत्रों से आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आरोपियों के दो साथी पहले किये जा चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल आरोपियों के दो अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ेंः ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश