सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्माश्री इलाके मे

सागर में पुलिस की सूझबूझ से बची 30 वर्षीय महिला की जान

प्रतिकात्मक तस्वीर

सागर (एमपी)। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्माश्री इलाके में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना होते-होते टल गई। यहाँ एक 30 वर्षीय महिला ने कमरे में खुद को बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया। सागर के धर्माश्री इलाका (मोतीनगर थाना क्षेत्र) की घटना है। 

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

महिला ने कमरे के अंदर खुद को बंद कर लिया था और साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड करने की कोशिश कर रही थी। समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देरी किए कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को सकुशल बचा लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता के कारण एक अनमोल जीवन सुरक्षित बच गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ratlam-patwari-commits-suicide-over-administrative-pressure/178483

रतलाम में पटवारी ने की आत्महत्या, महिला तहसीलदार पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप