नरसिंहपुर में किसान के खेत से 13 पाइप चोरी मामले को पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के सुआतला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किसान के खेत में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी की गई सामग्री और आरोपी की बाइक भी जप्त कर कार्रवाई की। जानकारी अनुसार पुलिस ने देर शाम को जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 24.08.2026 को ग्राम कुम्हरोड़ा निवासी जीवनलाल लोधी द्वारा थाना सुआतला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए लगभग 13 एल्युमीनियम पाइप अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
मुखबिर से प्राप्त हुई सूचना
रिपोर्ट पर थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 328/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के निर्देशन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 25.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लोलरी तिगड्डा हाईवे रोड के पास चोरी किए गए एल्युमीनियम पाइप बेचने के संबंध में लोगों से बातचीत कर रहा है।
13 एल्युमीनियम पाइप किया चोरी
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर संदेही को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शैलेन्द्र राजपूत पिता विकास राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रीछई गुडवारा, थाना सुआतला, हाल रामवार्ड करेली, नरसिंहपुर बताया। उसने अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 22.08.2026 को ग्राम कुम्हरोड़ा हार से 13 एल्युमीनियम पाइप चोरी किया। आरोपी की निशानदेही पर हाईवे रोड किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 13 चोरी के एल्युमीनियम पाइप एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नरसिंहपुर के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। वही इस कार्यवाही में थाना प्रभारी, सुआतला, उनि. मनीष मरावी, सउनि. रंजीत सिंह पटेल, सउनि. इंद्रपाल सिंह चैहान, प्र.आर. आसिम हुसैन, आरक्षक पवन वंशकार, ऋषभ कुर्मी कि मुख्य भूमिका रही ।
यह भी पढ़े: भारत में बैंक खाते खुलवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे, डिजिटल फाइनेंशियल सेवाओं में अब भी पुरुषों से पीछे