मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोक

देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से थाना प्रभारी की मौत

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी

खातेगांव (मध्य प्रदेश)। देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब के परिवहन को रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक आयशर ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से आगे बढ़ाया और थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

पुलिस विभाग में हड़कंप मचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ट्रक चालक और अवैध शराब परिवहन से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, ट्रंप के मार-ए-लागो आवास के पास प्राइवेट जेट क्रैश