सॉल्ट लेक स्टेडियम की घटना को लेकर BJP-TMC में सियासी घमासान हुआ तेज
कोलकाता। फुटबॉल जगत के अव्वल खिलाड़ी लियोनल मेसी के आगमन के मौके पर सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए हंगामा-तोड़फोड़-आगजनी-लाठी चार्ज की अप्रत्याशित व अभूतपूर्व घटना को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच एक दूसरे को पछाड़ने की राजनीति का सिलसिला तेज हो गया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करते हुए घटना की न्यायायिक जांच करने की मांग की।
टीएमसी ने भाजपा पर लगाया दर्शकों को उकसाने का आरोप
दूसरी तरफ टीएमसी ने आयोजक को दोषी ठहराते हुए भाजपा को दर्शकों को उकसा कर बेहद शर्मनाक घटना कराने का आरोप लगाया और दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अवकाशप्राप्त जज के नेतृत्व मे गठित जांच कमिटी सच्चाई को उजागर कर देगी।
भाजपा नेताओं ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
भाजपा नेता व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय नेता अमित मालवीय समेत तमाम भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिख कर सॉल्ट लेक में हुई घटना का न्यायायिक जांच कराने की मांग की।
शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को बताया लूट का सर्कस
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सॉल्ट लेक स्टेडियम की घटना को टीएमसी की लूट का सर्कस बताया और कहा कि घटना बेहत शर्मनाक है। लियोनल मेसी को एक झलक देखने के लिए उनके दिवानों ने हजारों रुपए खर्च कर स्टेडियम पहुंचे लेकिन उनके साथ दोयम दर्जे का सलूक किया गया।
टीएमसी पर लगा पूरे कार्यक्रम को हाइजैक करने का आरोप
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने टीएमसी और राज्य प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सॉल्ट लेक स्टेडियम की घटना से यह खुलासा हो गया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में पश्चिमं बंगाल की क्या हालत है। टीएमसी ने सॉल्ट लेक स्टोडियम के पूरे कार्यक्रम को हाइजैक कर लिया और व्यापक लूट की। प्रसिद्ध खिलाड़ी मेसी का मेस बना दिया। केंद्रीय मंत्री मजुमदार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की बदइंतजामी की वजह से सॉल्ट लेक स्टेडियम में इतनी बड़ी शर्मनाक घटना हो गई।
अव्यवस्था के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार: शमिक भट्टाचार्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ ठगों द्वारा पैसों की लालच में ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी जिससे यह कांड हो गया। स्टेडियम में फैली अव्यवस्था के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। टीएमसी के नेताओं ने लालची अयोजकों को बढ़ावा दिया। टीएमसी के नेता और आयोजकों ने मिलकर कार्यक्रम का प्रचार कर करोड़ों रुपए का टिकट बेचा। मेसी को एक झलक देखने के लिए खेल प्रेमी आए लेकिन उनके साथ धोखाघड़ी हो गई। इस घटना ने पूरे राज्य का सिर शर्म से झुका दिया है।
सरकार के हर काम में अप्रबंधन और भ्रष्टाचार है: भाजपा नेता अमित मालवीय
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से मेसी से मांगी गई माफी को मगरमच्छ के आंसू की संज्ञा दी और कहा कि सरकार के हर काम में अप्रबंधन और भ्रष्टाचार है। उन्होंने राज्य के खेल मंत्री अरुप विश्वास से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तुरत जबावदेही तय करने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा नेताओं को बतौर पलटजवाब टीएमसी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना को घोर निंदनीय करार देते हुए भाजपा पर स्टेडियम में जुटे मेसी प्रेमियों को उकसाने और अव्यस्था फैला कर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। उन्होंने आयोजकों को कोसते हुए उन्हें दोषी ठहराया।
आयोजकों ने पहले से कोई सटीक योजना नहीं बनाई: टीएमसी नेता कुणाल घोष
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि जब मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे तो आयोजक और उनके लोगों ने मेसी को घेर लिया जिसके चलते दर्शक को मेसी को नहीं देख पाए। जब दर्शकों ने मेसी को देखने के लिए शोर मचाने लगे, तब भी आयोजकों ने उन पर गौर नहीं किया। कुणाल घोष ने कहा कि आयोजकों ने पहले से कोई सटीक योजना नहीं बनाई और अव्यवस्था फैल गई। उसी के चलते मेसी को स्टेडियम छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेसी के स्वागत के लिए स्टेडियम जा रही थी लेकिन उन्हें मजबूरन आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। टीएमसी नेता कुणाल ने राज्य के खेल मंत्री अरुप विश्वास आयोजकों के आमंत्रम पर स्टेडिम में मौजूद थे।
मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त हुए गिरफ्तार
इधर पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा के लिए कड़ा इंतजाम किया है। उनके घर पर हमला होने की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है।