शहर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने कबाड
कबाड़ से बनाई ई-साइकिल, पॉलिटेक्निक छात्रों का शानदार नवाचार
उमरिया (मध्य प्रदेश)। शहर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के छठवें सेमेस्टर के छात्रों ने कबाड़ या वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके एक शानदार ई-साइकिल तैयार की है। छात्रों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस इलेक्ट्रिक साइकिल को मात्र 15 दिनों में तैयार किया है। इस साइकिल को बनाने में लगभग 18 हजार रुपये का खर्च आया है।
पूरी तरह चार्ज होने पर 35 किमी की दूरी तय करती है
यह ई-साइकिल एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 35 किलोमीटर तक चल सकती है। छात्रों के इस नवाचार की कॉलेज और स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है, क्योंकि यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि कम लागत में यातायात का एक बेहतरीन विकल्प भी प्रदान करती है।