भारतीय डाक अब एक आधुनिक मिनी बैंक की तरह काम कर रह

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम: मात्र ₹100 से शुरू करें निवेश, 6.7% ब्याज के साथ ऐसे तैयार होगा लाखों का फंड

Post Office RD: Build a Massive Fund with Safe Returns

जबलपुर/भोपाल। भारतीय डाक (India Post) अब एक आधुनिक मिनी बैंक की तरह काम कर रहा है। मध्यम वर्ग के लिए पोस्ट ऑफिस की आवर्ती जमा (RD) योजना निवेश का एक शानदार विकल्प बनकर उभरी है। यहाँ छोटी बचत से बड़ा फंड बनाया जा सकता है।

मात्र ₹100 प्रति माह से स्कीम की शुरूआत

मात्र ₹100 प्रति माह से इस सरकारी स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। वर्तमान में सरकार इस पर 6.7% वार्षिक ब्याज दे रही है। इसकी गणना तिमाही आधार (Quarterly Compounding) पर की जाती है। यह स्कीम 5 साल (60 महीने) के लिए होती है। आप इसे आगे 5 साल के लिए और बढ़ा भी सकते हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित निवेश है क्योंकि इसे भारत सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

रिटर्न का गणित, ऐसे जमा होंगे लाखों

बचत की क्षमता बढ़ाने पर 5 साल में मिलने वाला रिटर्न काफी आकर्षक हो सकता है। ₹1,000 प्रति माह जमा करते हैं तो 5 साल में आप कुल ₹60,000 जमा करेंगे, जो 6.7% ब्याज के साथ लगभग ₹71,366 हो जाएंगे। ₹5,000 प्रति माह जमा करते हैं तो 5 साल में निवेश ₹3 लाख होगा और मैच्योरिटी पर आपको करीब ₹3,56,830 मिलेंगे। ₹10,000 प्रति माह जमा करते हैं तो 5 साल बाद लगभग ₹7,13,659 का फंड तैयार होगा।

योजन में यह सुविधा भी

खाता खोलने के 1 साल बाद आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। खाता खोलते समय या बाद में भी नॉमिनी चुनने की सुविधा मिलती है। कोई भी वयस्क या 10 साल से अधिक उम्र का नाबालिग अपने नाम पर यह खाता खोल सकता है। तीन लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप तीन साल बाद अपना खाता बंद भी कर सकते हैं।अगर शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित तरीके से मेहनत की कमाई को बढ़ाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की यह आरडी स्कीम बेहतरीन है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bpl-card-scam-in-bhopal-using-sdm-login-credentials/155201

भोपाल में BPL राशन कार्ड घोटाला, SDM की आईडी से हुआ फर्जीवाड़ा