मध्य प्रदेश में सड़कों पर गड्ढे, बढ़ रहा जनता का आक्रोश : शिवराज
MP News : विदिशा। मध्यप्रदेश में खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही है और सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां-जहां सड़कें खराब हैं, वहां शीघ्र सुधार कराया जाएगा।
सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया
शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी वास्तविक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिसे तत्काल दूर करना जरूरी है।
जो भी मांगा सब मिल जाएगा - मुख्यमंत्री
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “जो भी आपने मांगा है, वह सब दिया जाएगा। सरकार जनता के साथ है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और काम में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
प्राथमिकता के आधार पर करें सुधार
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश में कई सड़कों की मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राथमिकता के आधार पर खराब सड़कों की पहचान कर जल्द से जल्द सुधार कार्य शुरू किया जाए।
लोगों के उम्मीद, दशा सुधरेगी
सरकार के आश्वासन के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सड़कों की हालत सुधरेगी और रोज़मर्रा की आवाजाही सुरक्षित हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749