चंदौली जिले में सड़क निर्माण कार्य के चलते विद्युत

चंदौली में सड़क निर्माण के कारण शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Power Supply to Remain Suspended for Four Hours in Chandauli

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। सड़क निर्माण कार्य के चलते विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण चंदासी उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी के फीडर संख्या 01, 02, 03, 04, 05 और 06 की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत पोल की शिफ्टिंग का कार्य

विद्युत विभाग की ओर से पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक LT एवं HT लाइन तथा विद्युत पोल की शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान विद्युत लाइन और पोल कार्य में बाधा न बनें, इसके लिए उनका स्थानांतरण आवश्यक है। इसी के चलते संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने का प्रयास

उपखण्ड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के मद्देनजर लाइन शिफ्टिंग का कार्य जरूरी है। निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली कटौती की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और विभागीय कार्य में सहयोग करें और राष्ट्र हित में बिजली बचाएं।

यह भी पढ़ेंः NH-168 पर भारी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, सुबह 7 से रात 9 बजे तक रहेगा लागू