Madhya Pradesh : प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कहा कि

लव जिहाद पर प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा - 'अगर आपकी लड़की विधर्मी के घर जाना चाहती है तो..'

लव जिहाद पर प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा - 'अगर आपकी लड़की विधर्मी के घर जाना चाहती है तो..'

Madhya Pradesh : प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कहा कि बेटियों को शुरू से संस्कार सिखाने चाहिए, लेकिन अगर वो बातों से नहीं मानतीं तो माता-पिता को उन्हें सख्ती से समझाना चाहिए. लव जिहाद को लेकर भोपाल से बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक विवादित बयान सामने आ आया है. 

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अगर आपकी लड़की आपकी बात नहीं मानती, किसी विधर्मी के साथ जाने की कोशिश करती है तो उसकी टांगे तोड़ देने में भी पीछे मत हटना. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपनी संतान के भले के लिए मारना-पीटना भी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए.

'अगर वे संस्कारों को नहीं मानतीं..'

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब कोई बेटी जन्म लेती है तो माता-पिता उसे लक्ष्मी और सरस्वती का रूप मानते हैं, लेकिन जब बेटी बड़ी होकर विधर्मी बनने की सोचती है तो उसे रोकना जरूरी है. प्रज्ञा ठाकुर ने लोगों से कहा, ऐसी लड़कियों पर नजर रखो, अगर वे संस्कारों को नहीं मानतीं, घर से भागने की सोचती हैं तो उन्हें रोकने के लिए हर कदम उठाओ. प्यार से समझाकर, डांटकर या जरूरत पड़े तो सजा देकर.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aimim-released-the-list-of-candidates-names-of-25-candidates/94615