प्रतीक यादव की मौत के बाद उनका पुराना सोशल मीडिया

प्रतीक यादव का पुराना पोस्ट फिर चर्चा में, लिखा था- 'मेरा परिवार बर्बाद कर दिया'

Prateek Yadav

लखनऊ। प्रतीक यादव की मौत के बाद उनका पुराना सोशल मीडिया पोस्ट एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कुछ माह पहले प्रतीक ने Instagram पर अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात लिखी थी।

पोस्ट में लगाए थे गंभीर आरोप

पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया था कि “स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार और मानसिक स्थिति बर्बाद कर दी।” प्रतीक ने अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने और सिर्फ प्रभावशाली बनने की चाह रखने का आरोप लगाया था।

सोशल मीडिया पर मचा था बवाल

प्रतीक यादव की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई थी। उनके समर्थकों और अन्य लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

बाद में जारी किया था वीडियो

हालांकि बाद में प्रतीक यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि दोनों के बीच सब सामान्य है। उस वीडियो में उन्होंने विवाद को बढ़ाने वालों पर नाराज़गी जताई थी और अपशब्द भी कहे थे। अब प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका यह पुराना पोस्ट और वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: कानपुर देहात जमीन घोटाले में FIR दर्ज

https://www.primenewsnetwork.in/state/kanpur-dehat-rs-400-cr-land-scam-fir-filed/204187