Chhattisgarh : ट्रेन हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट उजागर, लोको पायलट रेड सिग्नल ट्रैक पर 76 की स्पीड से दौड़ा रहा था ट्रेन
Chhattisgarh : बिलासपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुई रेल हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, गेवस रोड-बिलासपुर मेमू ट्रेन गतौरा से 76 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। और 50 की स्पीड से मालगाड़ी से टकराई। रुट पर रेड सिग्नल था। हादसे के स्थान पर घुमाव है। आशंका है कि लोको पायलट विद्या सागर ने दूसरी लाइन का सिग्नल देखकर ट्रेन को आगे बढ़ाया। मालगाड़ी को देखकर ट्रेन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विद्या को महीने पहले ही पैसेंजर ट्रेन की जिम्मेदारी दी गई थी। अब मामले की विस्तृत जांच सीआरएस करेंगे। मालूम हो कि इस ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। मृतक में विद्या भी शामिल हैं। इस मामले में तोरवा थाने में चालक पर केस दर्ज हुआ है, लेकिन एफआईआर में किसी का नाम नहीं है। रिपोर्ट पर पांच में से तीन विशेशज्ञ ने हस्ताक्षर किये हैं। सिग्नल और टेलीकाम विभाग के अफसर ने हस्ताक्षर नहीं किये हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लोको पायलट का ब्रेथ एनालिसिस नहीं हो सका क्यों वह अस्पताल में भर्ती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/stone-pelting-on-vijay-sinha-convoy-said-rjd-goons-attacked/96751
vijay sinha ke kaaphile par patharaav : विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि मैं गांव में हूं. यहां पहुंचते ही मेरी गाड़ी को राजद समर्थकों ने घेर लिया और पथराव किया गया. भीड़ बढ़ती जा रही है. विजय सिन्हा के काफिले पर गोबर और पत्थर फेंके गए. इसी पर ही उन्होंने मीडिया से बात की.