बहराइच में विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान अचानक ब

बहराइच में 11 हजार वोल्ट लाइन पर काम करते समय करंट से लाइनमैन की मौत

Private Lineman Dies Due to Electric Shock While Repairing 11 KV Line in Bahraich

बहराइच,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के बहराइच जनपद में बौंडी थाना क्षेत्र के हेमनापुर मरवट गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल की 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। अनिल एक निजी लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे।

देर रात इलाज के दौरान हुई मौत

बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह भदवानी गांव में 11 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम

सोमवार सुबह शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है, कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी में सरकारी सहायक अध्यापक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम