Madhya Pradesh : कटनी। सनातन धर्म और साधु-संतों के

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का विरोध, विरोधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का विरोध, विरोधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Madhya Pradesh : कटनी। सनातन धर्म और साधु-संतों के अपमान का आज यहां विरोध किया गया। सनातन प्रेमियों ने कथित दामोदर यादव के खिलाफ विरोध जताय़ा है। बागेश्वर धाम शिष्ट मंडल ने कलेंक्टरेट के बाहर  दामोदर यादव का पुतला दहन किया। प्रदर्शकारियों ने महामहिम के नाम ज्ञापन भी दिया।यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया। इमसें दामोदर यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माग की गई।

यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर दामोदर यादव द्वारा की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ था। सनातन प्रेमियों ने कहा, इस तरह की निंदनीय  टिप्पणी से देश और दुनिया के करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था  को चोट पहुंची है। कहा, पूज्य धीरेंद्र जी सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार में लगे हुए हैं, उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी आपत्तिजनक है। लोगों ने कहा, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rahul-gandhi-said-nitish-kumar-can-not-do-anything-his-remote-control-is-in/96770

Bihar Election : राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी अब बिहार में भी वोट चोरी की साजिश रच रही है. महागठबंधन के लाखों वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं. वे बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.