पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के

मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष फिर हुआ विरोध प्रदर्शन

फाइल फोटो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने बूथ स्तर अधिकिरयों (बीएलओ) ने मृत विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने पांच मृत बीएलओ की तस्वीरे और उनके परिवार के लोगो को अपने साथ लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मृत बीएलओ के परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। बीएलओ अधिकार रक्ष कमिटी के नेतृत्व में बीएलओ ने प्रदर्शन किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुरक्षा के लिए पुलिस महानिदेश को लिखा था पत्र

कोलकाता पुलिस ने बीएलओ को मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय की सुरक्षा के पुख्ता इंतजामं किए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मुख्य चुनाव अधिकारी और उनके कार्यालय की सुरक्षा के लिए पुलिस महानिदेश को पत्र लिखा था। उसके बाद से कोलकाता पुलिस चौकसी बरत रही है। बीएलओ ने शनिवार को भी मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यलाय के समने विरोध प्रदर्शन किया था।

राज्य के विभिन्न स्थानों पर वोटरों भी कर रहे विरोध-प्रदर्शन

बीएलओ अधिकार रक्षा कमिटी के पदाधिकारियो का कहना है कि बीएलओ पर लगातार एसआईआर के लिए किए जा रहे कार्यों का बोझ बढ़ाया गया है। चुनाव प्राय हर दिन नया-नया निर्देश जारी कर नए-नए कार्यो का बोझ बढ़ा रहा है। वोटरों के साथ-साथ बीएलओ की परेशनी बढ़ी है। राज्य के विभिन्न जगहों में वोटरों की ओर से भी विरोध प्रदर्शन किए जा रही हैं।

यह भी पढे़ं: https://www.primenewsnetwork.in/state/one-injured-in-scooty-car-accident-near-rithala-metro-station/104646

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी-कार की टक्कर में एक घायल