पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने अमृतसर म

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 किलो हेरोइन की बरामद

Punjab Police Busted Cross-Border Drug Smuggling Ring in Amritsar

चंडीगढ़ (पंजाब)। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) ने बताया कि पंजाब पुलिस की अमृतसर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए DGP ने बताया कि शुरुआती जांच से यह बात सामने आई है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में था और आगे सप्लाई के लिए हेरोइन की यह खेप ले रहा था।

सोशल मीडिया पर दी गई ऑपरेशन की जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए पंजाब के DGP ने इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि एक बड़ी कामयाबी में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले को लेकर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) के अमृतसर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे सिंडिकेट को खत्म करने के लिए आगे की जांच कर रही है।

<blockquote lang="en" dir="ltr">𝐈𝐧 𝐚 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡, 𝐂𝐨𝐮𝐧𝐭𝐞𝐫 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐥𝐥𝐢𝐠𝐞𝐧𝐜𝐞 #𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫 𝐛𝐮𝐬𝐭𝐬 𝐚 𝐜𝐫𝐨𝐬𝐬-𝐛𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐧𝐚𝐫𝐜𝐨𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐬𝐦𝐮𝐠𝐠𝐥𝐢𝐧𝐠 𝐦𝐨𝐝𝐮𝐥𝐞, 𝐚𝐩𝐩𝐫𝐞𝐡𝐞𝐧𝐝𝐬 𝐨𝐧𝐞 𝐤𝐞𝐲 𝐨𝐩𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐯𝐞, 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐞𝐜𝐨𝐯𝐞𝐫𝐬 𝟏𝟎 𝐤𝐠 𝐡𝐞𝐫𝐨𝐢𝐧.

Preliminary investigation reveals that the accused was allegedly in contact with a foreign-based smuggler and was receiving heroin consignments for further supply as directed.

An FIR has been registered at PS State Special Operation Cell (#SSOC), Amritsar. Further investigation is underway to establish the complete forward and backward linkages, identify other persons involved and dismantle the wider cross-border narcotics smuggling network.

@PunjabPoliceInd remains committed to maintaining strict vigil against cross-border smuggling and taking decisive action against drug trafficking and organised criminal networks.</p>&mdash; DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) <a href="https://x.com/DGPPunjabPolice/status/2100902100486225945?ref_src=twsrc%5Etfw">September 18, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>  

आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

पंजाब पुलिस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि बल सीमा पार तस्करी, ड्रग तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे पहले भी पंजाब पुलिस की अमृतसर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक अन्य ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 किलो हेरोइन, एक अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए थे। पुलिस जांच के अनुसार, वे आरोपी दुबई और सीमा पार के तस्करों के साथ मिलकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें:   बागपत के हथकरघा और शहद की वैश्विक बाजार में धूम, यूपीआईटीएस में दिखेगी ताकत