अमृतसर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 43 किलो हेरोइन और हैंड ग्रेनेड बरामद, दो गिरफ्तार
अमृतसर (पंजाब)। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियारों और गोला-बारूद के साथ 42.983 किलोग्राम हेरोइन का खेप बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्राम रक्षा समिति की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, "अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ग्राम रक्षा समिति (VDC) की मदद से नशीले पदार्थों और हथियारों की एक बड़ी खेप पकड़ी और 42.983 किलोग्राम हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, एक स्टार मार्क पिस्तौल, 46 जिंदा .30 बोर कारतूस और एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की।"
फरार आरोपियों की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं। फरार आरोपियों का पता लगाने और बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने को लेकर आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/panic-in-chandigarh-as-30-schools-receive-bomb-threat-via-email/130957