बुरहानपुर में पिकअप वाहन से 8.5 क्विंटल 'सलाई गोंद' जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई
बुरहानपुर। जिले में माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रविवार को खकनार वन परिक्षेत्र में बोरखेड़ा के पास एक पिकअप वाहन को रोका। पिकअप में भारी मात्रा में अवैध 9.5 क्विंटल सलाई गोंद बरामद किया गया।
जंगलों को खोखला कर रहा माफिया
सूचना के मुताबिक, वन माफिया लंबे समय से सलाई के पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। गोंद निकालने के लिए इन पेड़ों पर कुल्हाड़ी से कुदेरा जाता है और केमिकल का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया से पेड़ धीरे-धीरे सूखकर नष्ट हो जाते हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस अवैध गतिविधि से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस गतिविधि से क्षेत्र की जैव विविधता और पर्यावरण को भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
हाईकोर्ट ने गोंद के संग्रहण व परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद जिले में गोंद के संग्रहण और परिवहन पर कड़ा प्रतिबंध है। विभाग अब इस तस्करी में शामिल मुख्य आरोपियों और वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
निगरानी कड़ा करने के निर्देश
आने वाले दिनों में गश्त और निगरानी को और भी कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818