रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर सलोन मार्ग पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोला हैबतपुर नहरी चौराहा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवा (22 वर्ष) पुत्र दीनानाथ, निवासी पूरे हंसा बेलाभेला के रूप में हुई है। शनिवार देर रात शिवा अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोला हैबतपुर नहरी चौराहा के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।
गांव में शोक की लहर
सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भदोखर एसओ राकेश चंद्र ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोलीकांड का आरोपी घायल, गिरफ्तार