रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में घर

रायबरेली में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Youth’s death leaves family in grief

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। डीह थाना क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे सिरसी गांव में शनिवार को उस समय कोहराम मच गया, जब घर के अंदर करीब 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंची डीह थाना पुलिस

​सूचना पाकर डीह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विकास (22 वर्ष) पुत्र लल्लन वर्मा के रूप में हुई है। युवक का शव फंदे से लटकता देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

​पुलिस जांच में जुटी

युवक ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। ​इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर में 8 महीने पहले सराफा दुकान में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल