रायबरेली के जेल रोड पर 9 करोड़ रुपये की लागत से बन

धंस गई 9 करोड़ की लागत से बनी सड़क, बारिश ने खोली पोल

Road Collapses After Rain Raebareli

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के राय बरेली में विकास के बड़े-बड़े दावों और कागजी चमक-दमक की हवा निकालने के लिए मानसून की महज एक बारिश ही काफी साबित हुई। शहर की मुख्य और व्यस्त मानी जाने वाली जेल रोड पर बिछाई गई 9 करोड़ रुपये की नई-नवेली सड़क पहली ही बरसात में ऐसी धंसी कि लोक निर्माण विभाग के दावों के साथ-साथ निर्माण कार्य की पोल भी खोलकर रख दी।

रोड पर एक महीने पहले बिछाया गया था डामर

महज एक महीने पहले जिस सड़क पर चमचमाता डामर बिछाकर विकास का ढिंढोरा पीटा गया था, आज वही सड़क राहगीरों के लिए किसी बड़े खतरे का सबब बन चुकी है। करोड़ों रुपये के बजट से बनी सड़क का इस तरह धंस जाना यह साफ बयां कर रहा है कि निर्माण कार्य में किस कदर लीपापोती की गई है।

9 करोड़ की लागत से बनी थी सड़क

सड़क धंसने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब सड़क का निर्माण चल रहा था, तभी घटिया सामग्री और घटिया तकनीक का इस्तेमाल साफ दिखाई दे रहा था। शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया और आज नतीजा सबके सामने है, कि पहली ही बारिश में ही 9 करोड़ रुपये पानी में बह गए। फिलहाल सड़क पर बने गहरे गड्ढे से हर वक्त बड़े हादसे का डर बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि इस 'करोड़ों के खेल' पर जिला प्रशासन क्या सख्त रुख अपनाता है या फिर सिर्फ मलबे से गड्ढा भरकर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में संग्राम, विपक्ष के प्रदर्शन पर रिजिजू का पलटवार