आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर बढ़ते राजनीतिक विवाद

राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, बोले- ‘पंजाब मेरी आत्मा है’

Raghav Chadha Hits Back at AAP Amid Internal Rift

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी पर पलटवार किया है। हाल ही में पार्टी के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए। चड्ढा ने अपने एक एक्स पोस्ट में इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि ‘कर्तव्य, मिट्टी और आत्मा’ है।

संसद में पंजाब की आवाज उठाने का दावा

उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। इनमें ननकाना साहिब कॉरिडोर की मांग, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, पंजाब में घटते भूजल स्तर का मुद्दा, भगत सिंह को भारत रत्न देने की सिफारिश और अन्य कई महत्वपूर्ण विषय शामिल है।

पंजाब मेरे लिए सिर्फ मुद्दा नहीं, मेरी पहचान है: राघव चड्ढा

उन्होंने आगे लिखा, “मेरे उन साथियों के लिए जिन्हें यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि ‘राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए’, यह एक छोटा सा ट्रेलर है। तस्वीर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए कोई चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर, मेरा कर्तव्य, मेरी मिट्टी, मेरी आत्मा है।”

उपनेता पद से हटाने के बाद बढ़ा विवाद

बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब राघव चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। चड्ढा के बयान के बाद AAP के कई नेताओं ने उनकी तीखा आलोचना की। ‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया कि कि चड्ढा समझौता कर चुके हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते हैं।

वॉकआउट और महाभियोग के आरोपों को किया खारिज

सांसद चड्ढा ने शनिवार को इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ एक संगठित हमला है। उन्होंने उन दावों को भी खारिज किया कि उन्होंने संसद से वॉकआउट करने या मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया था।

झूठ के खिलाफ सच की लड़ाई

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड अभियान चल रहा है। वही भाषा, वही शब्द, वही आरोप। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक समन्वित हमला है। पहले मैंने सोचा कि मुझे जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन फिर लगा कि अगर एक झूठ को 100 बार दोहराया जाए तो लोग उसे सच मान सकते हैं। इसलिए मैंने जवाब देने का फैसला किया।”

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/5-storey-building-collapses-in-kotma-rescue-ops-underway/154554

अनूपपुर के कोटमा बस स्टैंड पर ढही पांच मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका