लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी

राहुल गांधी का आरोप- पीएम मोदी और शाह ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर कराई ‘मैच फिक्सिंग’

Rahul alleges Modi-Shah 'match-fixing'

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘‘अंपायर’’ बनाकर चुनावों में ‘‘मैच फिक्सिंग’’ कराई।

जीजी थॉमसन के दावे का हवाला दिया

गांधी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन का कहना है कि ज्ञानेश कुमार ने उनसे संपर्क कर उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कहा था और मंत्री पद दिलाने की पेशकश भी की थी। उनके इस दावे पर फिलहाल ज्ञानेश कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

गांधी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने ‘‘अंपायर’’ बना दिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुमार को सीईसी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के पीछे का मकसद चुनाव प्रक्रिया में ‘‘मैच फिक्सिंग’’ कराना था।

ये भी पढ़ें: चमोली प्रशासन का सख्त आदेश: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और बिना अनुमति के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध