आत्महत्या करने वाले आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवा

राहुल गांधी व चिराग ने पूरन कुमार के परिवार को सांत्वना दी।

राहुल गांधी व चिराग ने पूरन कुमार के परिवार को सांत्वना दी।

चंडीगढ़। आत्महत्या करने वाले आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिलने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीयमंत्री चिराग पासवान यहां पहुंचे। दोनों नेताओं ने कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इन दोनों नेताओं ने जातिगत भेदभाव का मुद्दा भी उठाया। राहुल गांधी दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस वाई. पूरन कुमार के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार वालों से कहा कि यह एक परिवार का मामला नहीं है। उनका कहना है कि इस घटना से समाज में गलत संदेश जा रहा है। राहुल गांधी सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे पूरन कुमार के आवास पर गए। वहां आईएएस पत्नी अमनीत पूरन कुमार और बेटी अमूल्या से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। पूरन को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'सालों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। अधिकारियों को नीचा दिखान और उनका करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे ऑफिसर लगातार काम कर रहे हैं। यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उनको गलत संदेश जा रहा है।  उन्हें संदेश जा रहे हैं कि आप कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कितने भी इंटेलिजेंट क्यों न हों, अगर आप दलित हो तो आपको दबाया जा सकता है, आपको कुचला जा सकता है। आपको फेंका जा सकता है और ये हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है।' 

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रीऔर लोजपा सांसद चिराग पासवान भी आईपीएस पूरन कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। चिराग पासवान ने पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद जातिगत भेदभाव का मुद्दा उठाया था और इस घटना की कड़ी निंदा की।