राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ के हालात पर चिंता जत

राहुल गांधी का बिहार बाढ़ पर बड़ा हमला: पूछा- 17 साल में डबल-इंजन सरकार ने क्या किया?

Congress leader Rahul Gandhi (File Photo)

पटना (बिहार)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य की बीजेपी नीत 'डबल-इंजन' सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि बाढ़ ने एक बार फिर राज्य में भारी तबाही मचाई है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं और जनहानि व लोगों के लापता होने की दुखद खबरें सामने आ रही हैं।

अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने आपदा पर दुख जताते हुए कहा, "बाढ़ ने एक बार फिर बिहार में भयानक तबाही मचाई है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूब गए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबरें हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"

डबल-इंजन सरकार से 17 साल का मांगा गया हिसाब

राहुल गांधी ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल आने वाली इस आपदा का कोई दीर्घकालिक हल क्यों नहीं निकाला गया। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ जाते हैं और लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है।"

उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी की डबल-इंजन सरकार को हमें बताना चाहिए—इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए उसने पिछले 17 वर्षों में क्या किया है? ज़मीनी स्तर पर क्या बदलाव आया है? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन की ज़रूरत नहीं है; उन्हें एक स्थायी समाधान चाहिए।"

यह भी पढ़ें: बिहार बाढ़ राहत: सांसद पप्पू यादव ने उठाए सवाल, 5000 करोड़ की मांग और सिंचाई मंत्री पर तीखा हमला