Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवा

जैसलमेर बस हादसा.. राजस्थान सरकार मृतकों के परिवारों को देगी 10 लाख की सहायता

जैसलमेर बस हादसा.. राजस्थान सरकार मृतकों के परिवारों को देगी 10 लाख की सहायता

Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10 - 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है. जिन परिवारों में तीन या अधिक लोगों की मृत्यू हुई है. 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी, जो गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. राजस्थान सरकार अन्य घायलों को 1 -1 लाख रुपए की सहायता देगी.  

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है तथा उन्हें पूरी मदद देने और घायलों के हरसंभव उपचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

बता दें कि एक निजी बस मंगलवार 14 अक्टूबर को जोधपुर जा रही थी. 10 मिनट बाद बस में आग लग गई. बस में 19 यात्री जिंदा जल गए. 16 यात्री गंभीर हालत में हैं. गंभीर रूप से घायलों में अस्पताल ले जाते वक्त एक की मौत हो गई. एक अन्य घायल की भी मौत हो गई.  

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/earlier-the-situation-was-very-bad-during-his-time-there-used-to-be-hindu-muslim/94254