राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल तस्करी के सौदे में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार, 14 लाख रुपये नकद बरामद
झालावाड़ (राजस्थान)। राजस्थान पुलिस में पदस्थापित एक कांस्टेबल के तस्करी के मामले में कथित रूप से संलिप्त होने का मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र के घाटोली थाने में पदस्थापित कांस्टेबल मनोज मालव को तस्करी के सौदे से जुड़ी सूचना के आधार पर झालावाड़ पुलिस की ओर से सूचना पर कोटा सिटी पुलिस ने विज्ञान नगर क्षेत्र से डिटेन किया।
कांस्टेबल के पास से 14 लाख रुपये नकद बरामद
कार्रवाई के दौरान उसके पास से करीब 14 लाख रुपए नकद बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस को कुछ संदिग्ध तकनीकी साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत प्रकरण दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
तस्करी की सूचना पर झालावाड़ डीएसटी ने जुटाई जानकारी
एसपी अमित कुमार से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त घाटोली थाने में पदस्थापित कांस्टेबल मनोज मालव के मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने तथा तस्करी के सौदे से जुड़े होने की सूचना मिली थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए झालावाड़ जिला विशेष टीम (डीएसटी) के प्रभारी विष्णु सिंह ने संबंधित जानकारी जुटाई।
कोटा में लोकेशन मिलने पर सिटी पुलिस ने की कार्रवाई
इसी दौरान कांस्टेबल की लोकेशन कोटा में सामने आई। इसके बाद डीएसटी प्रभारी ने सूचना कोटा पुलिस के साथ साझा की, इसके आधार पर कोटा सिटी पुलिस ने कार्रवाई की यह इस कार्यवाई के बाद महकमे में चर्चा बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद पुलिस ने 295 लीटर से अधिक देसी शराब किया बरामद, 43 गिरफ्तार और 93,500 रुपये जुर्माना वसूला