राजस्थान में इन दिनों 'ऑपरेशन पृथ्वी' चलाया गया है

डूंगरपुर में 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई

डूंगरपुर: राजस्थान पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत कुंआ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से भरी एक बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

'एरिया डोमिनेशन' के तहत गश्त पर थी पुलिस

कुंआ थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में 'एरिया डोमिनेशन' के तहत गश्त पर थी। इसी दौरान धनगांव-मिठिली मडी रोड पर सामने से आ रही एक बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया गया, जो पत्थरों से पूरी तरह भरी हुई थी।

ट्रैक्टर मय ट्रॉली को कर लिया डिटेन

जब पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चालक से पत्थरों के परिवहन और रॉयल्टी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई भी कागज नहीं दिखा पाया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर मय ट्रॉली को डिटेन कर लिया और उसे थाने लाकर खड़ा करवा दिया। इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। 

कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे ये अधिकारी

इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रघुवीर सिंह के साथ सउनि हेमेंद्र सिंह, कानि चंद्रवीर सिंह और कानि लोकेश शामिल रहे। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: बेशकीमती खनिज क्वार्ट्ज पत्थर से ओवरलोड डप्मर को पुलिस ने किया डिटेन