'गीता का ज्ञान ही समाधान दे सकता है', हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले राजनाथ सिंह
Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि गीता का ज्ञान ही समाधान दे सकता है. मनुष्य का व्यवहार उसके विचारों से बनता है और विचारों का शुद्धीकरण केवल भक्ति और योग्य से होता है. वे कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में गीता की स्वीकृति बढ़ती जा रही है. आज दुनिया के विश्वविद्यालय में गीता का पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं. गीता केवल आध्यात्मिक या धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि ये सार्वभौमिक लाइफ गाइड है. निर्दोष पर्यटक, जो पहलगाम गए थे, उन्हें उनके धर्म के बारे में पूछने के बाद मार दिया गया.
'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने भगवान श्रीकृष्ण के संदेश का पालन किया'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवादी और उनके समर्थक यह मान बैठे थे कि भारत की शालीनता उसकी कमजोरी है, लेकिन वे भूल गए कि भारत ‘गीता’ की भूमि है, जिन्होंने हमारी सभ्यता को कमजोरी समझा, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन्हें ऐसा जवाब दिया, जिसे वे आज तक नहीं भूल पाए हैं.
उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को दिखा दिया कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन यदि मजबूर किया जाए, तो भारत कभी पीछे नहीं हटता और करारा जवाब देता है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने भगवान श्रीकृष्ण के संदेश का पालन किया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/flag-hoisting-on-vivah-panchami-in-ayodhya/98623