लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी को संसद में बड

सांसद रमेश अवस्थी बने हाउसिंग कमेटी के सदस्य, कानपुर को मिली बड़ी सौगात

Ramesh Awasthi Joins Housing Committee

कानपुर {उत्तर प्रदेश}: लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी को संसद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें लोकसभा की हाउसिंग कमेटी (आवास समिति) का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल है। लोकसभा हाउसिंग कमेटी का काम सांसदों के सरकारी आवासों के आवंटन, रखरखाव, आवास से जुड़ी नीतियों और शिकायतों पर निर्णय लेना होता है। यह कमेटी संसद भवन और नई दिल्ली में सांसदों के रहने की व्यवस्था को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

कानपुर के लिए क्यों अहम है नियुक्ति?

सांसद रमेश अवस्थी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और कानपुर के औद्योगिक विकास, डिफेंस कॉरिडोर और आवास योजनाओं को लेकर सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस का निरीक्षण भी किया था। हाउसिंग कमेटी में आने के बाद अब उन्हें केंद्र की आवास योजनाओं, शहरी विकास और सांसद निधि से जुड़े मामलों में सीधे अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। पूरे कानपुर नगर में कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद जी के इस पद पर आने से कानपुर की आवास और विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी।

ये भी पढ़ें: RBI ने Paytm Payments Bank को अनुसूचित बैंकों की सूची से हटाया