समस्तीपुर जिले में बूढ़ी गंडक तटबंध के सानिया बाहा

समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, 19 वर्षीय युवक के मुंह में मारी गोली

घायल युवक

समस्तीपुर (बिहार)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक तटबंध के सानिया बाहा श्मशान के समीप बीती रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक युवक को जबरन रोककर उसके मुंह में गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार

 वहीं तीनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुए फरार हो गए घायल युवक की पहचान मधुरापुर टारा गांव के स्व. राइ साहब साहनी के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रजनीश कुमार मंगलवार की रात अपनी बाइक से माधोपुर भुआल की ओर से तटबंध के रास्ते मधुरापुर घाट स्थित अपने घर लौट रहा था। 

बदमाशों ने रजनीश को जबरन रोका

इसी दौरान मधुरापुर घाट की ओर से बाइक पर सवार 3 युवक वहां पहुंचे। बताया जाता है कि सानिया बाहा श्मशान के समीप बदमाशों ने रजनीश को जबरन रोक लिया। इसके बाद उसके साथ कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान तीनों बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकालकर रजनीश के मुंह में गोली मार दी।

लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने जख्मी युवक को उठाकर इलाज के लिए सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बताया गया है कि गोली युवक के जबड़े में फंसी हुई थी। डॉक्टर ने गोली निकालने की बात कही है। वहीं, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजकुमार ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा DMCH रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

इधर घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं इस संबंध में सदर DSP-2 संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घायल युवक का फर्द बयान दर्ज करने के लिए पुलिस टीम अस्पताल भेजी गई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः मोतिहारी रक्सौल में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का खुलासा, 2 संदिग्ध गिरफ्तार