शहडोल। जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत अमझोर वन परिक

रेंजर और डिप्टी रेंजर सहित 4 बीट गार्डों को बनाया बंधक, लाठी-डंडों से पीटा

रेंजर और डिप्टी रेंजर सहित 4 बीट गार्डों को बनाया बंधक, लाठी-डंडों से पीटा

शहडोल। जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत अमझोर वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वन विभाग की टीम को ही निशाना बना लिया। सरई (साल) की बेशकीमती लकड़ी की अवैध कटाई रोकने गई टीम पर माफियाओं ने हमला कर उन्हें बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की।

तस्करी की सूचना

रेंजर तरुणेंद्र सिंह और डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद अहिरवार को सूचना मिली थी कि सीधी सर्किल के महादेवा क्षेत्र में मशीन से पेड़ों की अवैध कटाई और परिवहन किया जा रहा है, जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पहले टीम को गुमराह करने की कोशिश की। वे अधिकारियों को दूसरे स्थान पर कटाई दिखानेके बहाने जंगल के अंदरूनी हिस्से महादेवा के दुर्गम क्षेत्र में ले गए, जहाँ से भागने का कोई रास्ता नहीं था।

बंधक बनाकर मारपीट

वहां पहले से मौजूद तस्करों के साथियों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया। माफियाओं ने रेंजर, डिप्टी रेंजर और चार बीट गार्डों को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारियों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

वन कर्मियों ने 112 पर संपर्क किया

घायल वन कर्मियों ने किसी तरह डायल 112 पर संपर्क कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बंधक बने कर्मचारियों को माफियाओं के चंगुल से छुड़ाया।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके से अवैध साल की लकड़ी बरामद

मौके से भारी मात्रा में अवैध साल की लकड़ी जब्त की गई है।आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।हमले में घायल रेंजर तरुणेंद्र सिंह और डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/youth-congress-protests-at-ai-summit-rajnath-singh-says-this-is-unfortunate/144714