रायबरेली में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। प्यार का नाटक, शादी का झूठा वादा और फिर हवस का नंगा नाच, रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी आशिक ने शादी का झांसा देकर युवती की आबरू तार-तार कर दी। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया। हालांकि, कानून के लंबे हाथों से वह ज्यादा दिन बच नहीं सका। मिल एरिया पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया है।
सीओ सिटी आशीष निगम ने किया बड़ा खुलासा
मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी आशीष निगम ने बताया कि एक पीड़िता ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि डलमऊ क्षेत्र के तेरुखा निवासी संजय पुत्र रामबाबू ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि शारीरिक शोषण करने के बाद जब उसने शादी करने की बात कही, तो आरोपी अपनी बात से पलट गया और मुकर गया। तहरीर के आधार पर मिल एरिया पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
मुखबिर की सूचना पर नहर पुल के पास घेराबंदी
सीओ सिटी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया। पुलिस ने खसपरी शारदा नहर पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी संजय को धर दबोचा।
आरोपी भेजा गया जेल
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के मनचलों और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े: बांदा में मिट्टी खनन से बने 10 फीट गहरे गड्ढे में डूबा 9 वर्षीय शिवा, मौत से गांव में मातम