जिले में हुई हालिया ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना के दौर
नीमच के भदाना क्षेत्र में मिला दुर्लभ राज गिद्ध
नीमच। जिले से पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। जिले के भदाना क्षेत्र में एक अत्यंत दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजाति का राज गिद्ध रेड हेड वल्चर देखा गया है। वन विभाग इस दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी को जिले के लिए एक बहुत ही शुभ संकेत मान रहा है। अधिकारियों के अनुसार, राज गिद्ध का दिखाई देना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि नीमच जिले का पारिस्थितिक तंत्र बेहद समृद्ध और सुरक्षित है।
जिले में हुई हालिया ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना के दौरान कुल 285 गिद्ध पाए गए हैं।यह गणना नीमच जिले की 4 अलग-अलग रेंजों की 92 बीटों में पूरी मुस्तैदी के साथ की गई। भदाना क्षेत्र में मिले इस खास गिद्ध को 'राज गिद्ध' कहा जाता है, जिसे अंग्रेजी में 'किंग वल्चर' या 'रेड हेडेड वल्चर' के नाम से भी जाना जाता है।
इसलिए खास है'राज गिद्ध' का मिलना
राज गिद्ध (या लाल सिर वाला गिद्ध) भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली गिद्धों की एक अत्यंत संकटग्रस्त प्रजाति है। पिछले कुछ दशकों में दवाइयों (जैसे डिक्लोफेनाक) और निवास स्थान की कमी के कारण इनकी संख्या में भारी गिरावट आई थी। नीमच के भदाना क्षेत्र में इसकी मौजूदगी यह दर्शाती है कि यहां का वातावरण इनके अनुकूल है और इन्हें पर्याप्त भोजन व सुरक्षित आश्रय मिल रहा है। वन विभाग अब इस क्षेत्र में इन गिद्धों की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए विशेष निगरानी रख रहा है।
इसे भी पढ़ेंः भीषण गर्मी का डबल अटैक, प्लेटलेट्स गिरने और किडनी फेल होने का बढ़ा खतरा