मध्यप्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।

रतलाम के हिस्ट्रीशीटर हर्ष उर्फ 'कटोरा' की सड़क हादसे में मौत

Ratlam History-Sheeter Harsh Alias Katora Dies in Dhar Road Accident

धार/रतलाम। मध्यप्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रतलाम के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हर्ष उर्फ कटोरा की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। हर्ष पर हत्या के प्रयास सहित 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना धार जिले की है जहाँ तेज रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय हर्ष (पिता संतोष पंवार) की मौत हो गई। हर्ष मूल रूप से रतलाम के पीपल चौक इलाके का निवासी था।

हर्ष पर कई मामले दर्ज हैं

हर्ष उर्फ कटोरा रतलाम पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास (Attempt to Murder), मारपीट और अवैध वसूली जैसे 16 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज थे। कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रखने के कारण वह पुलिस रिकॉर्ड में लिस्टेड हिस्ट्रीशीटर बन चुका था।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/memu-train-proposal-passed-for-bhopalitarsi-route/145264

भोपाल-इटारसी के बीच जल्द दौड़ेगी मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत