Ravi Shankar Prasad : रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को 

'तेजस्वी जी थोड़ा तो होमवर्क करके आइए..', रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना

'तेजस्वी जी थोड़ा तो होमवर्क करके आइए..', रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना

Ravi Shankar Prasad : रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि तेजस्वी आज साइलेंस पीरियड में अपनी सारी योजनाएं गिनवा रहे हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों को गिरफ्तारी की योजना बनवा रहे हैं. रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि ये हताशा का परिचायक है. सारे उद्योग बीजेपी शासित राज्यों में ही क्यों लग रहे हैं? बिहार या तमिलनाडु में क्यों नहीं? तो मैं उन्हें बता दूं कि हाल की सरकार में ही 17 इथेनॉल फैक्ट्री लगी हैं. सिल्क की फैक्ट्रियों में बेहतर काम शुरू कर चुका है. बिस्कुट इंडस्ट्री में बिहार बहुत आगे जा चुका है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव वोट के लिए घुसपैठियों का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.जनता को सीएम नीतीश के शासन पर भरोसा है और एक बार फिर से राज्य में एनडीए जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी जी थोड़ा तो होमवर्क करके आइए. 1.81 लाख का mou पीछे साइन हुआ है, जो प्रोसेस में है. मैं हमेशा कहता हूं कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते. लगता है उनके साथ रहकर तेजस्वी भी उसी हालत का शिकार हो गए हैं. तेजस्वी जी, थोड़ा होमवर्क तो करो. आप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो, हालांकि कभी बनोगे नहीं.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये चुनाव जंगल राज और सुशासन के बीच है. तेजस्वी अपने पिता की कुशासन, भ्रष्टाचार और भय की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. तेजस्वी यादव अभी भी अपने पिता की जंगल राज की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. दोनों बार जब नीतीश कुमार लालू परिवार से अलग हुए, उनके पास बिहार में भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के खिलाफ रेलवे की जमीन के मामले में कोर्ट में 420 का केस बन चुका है.

तकनीक का जमाना है फिर भी आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है? : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी मैन्युअली उसी दिन आंकड़ा सामने आता था और तकनीक का जमाना है फिर भी आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे, लेकिन 14 तक पता ही नहीं चलेगा कि किस अनुपात में मतदान हुआ है?

उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार नहीं दिखा? आपने बिहार के दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया. क्या प्रधानमंत्री को उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, अनंत सिंह, राज वल्लभ साधु महात्मा लगते हैं? सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा का विशेष पास बनवाकर हवाई अड्डे पर बुलाकर उन्होंने पीठ ठोका है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-attacked-the-election-commission-saying-even-four-days-after/97162