रियल एस्टेट में काले धन पर लगाम के लिए एजेंटों को मनी लॉन्ड्रिंग कानून का प्रशिक्षण
लखनऊ। रीयल स्टेट सेक्टर में गलत तरीके से अर्जित काला धन खपाने को लेकर आये दिन होने वाली शिकायतों को देखते हुए उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) ने रियल एस्टेट एजेंटों के लिए धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया है।
पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर
यूपी-रेरा ने राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने और काले धन पर रोक लगाने के लिए एजेंटों को मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानूनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
ग्रेटर नोएडा में 37वां बैच शुरू
रियल एस्टेट एजेंटों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का 37वां बैच ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में आरंभ हुआ। यह कार्यक्रम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सहयोग से आयोजित हो रहा है, जिसमें 51 प्रतिभागी शामिल हैं।
ऑनलाइन हुआ उद्घाटन
यूपी-रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। सचिव महेंद्र वर्मा के अनुसार, यह पहल एजेंटों को अधिक पेशेवर, जिम्मेदार और नियमों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
परीक्षा के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र
उन्होंने बताया कि गलत दावों और अनियमितताओं से ग्राहकों व बाजार को नुकसान हुआ है। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेगा और तभी वे पंजीकृत एजेंट बन सकेंगे।
यह भी पढ़े: यूपी में फूड प्रोसेसिंग में 18 निवेश मंजूर
https://www.primenewsnetwork.in/state/up-approves-18-new-food-processing-investments/180500