उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एंटी करप्शन टीम ने

बलिया में पैमाइश के नाम पर ₹5 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

Revenue Inspector Caught Red-Handed Accepting Rs 5,000 Bribe

बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील सदर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथो गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजस्व निरीक्षक जमीन की पैमाइश करने के एवज में घुस मांग रहा था।

जमीन की पैमाइश के बदले मांगी गई थी रिश्वत

शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह जो ग्राम व पोस्ट सोनवानी थाना हल्दी के निवासी हैं, ने आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। अशोक कुमार का आरोप था कि राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम निवासी ग्राम पोस्ट दया छपरा उनकी जमीन की पैमाइश करने के बदले पैसों की मांग कर रहा है।

जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया

शिकायत मिलने के बाद आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई। 17 जून को दोपहर लगभग 12:25 बजे, जैसे ही राजस्व निरीक्षक राम प्रताप राम ने तहसील सदर बलिया के राजस्व निरीक्षक कक्ष प्रथम तल कमरा नंबर 22 में रिश्वत के 5000 रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया, जिसे पकड़कर कोतवाली लाया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दर्ज हुआ मुकदमा

मौके पर मौजूद साक्षियों के सामने आरोपी को गिरफ्तार कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस करतवाई को अंजाम देने वाली टीम में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पासवान के नेतृत्व में आजमगढ़ इकाई के कुल 14 सदस्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें: हफ्ते भर से पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम, यातायात बाधित