रीवा के बदवार स्टैंड के पास NH-39 पर तेज रफ्तार ट्

रीवा में NH-39 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत और दूसरा गंभीर

Rewa: Bike Rider Killed in NH-39 Crash, One Seriously Injured

रीवा (मध्य प्रदेश)। रीवा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हैरानी की बात यह है कि हादसा उसी संवेदनशील ‘डेथ जोन’ में हुआ है, जहां कुछ दिन पहले बस-बलकर की भीषण भिड़ंत में कई लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने एनएचएआई और प्रशासन की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उसी ‘डेथ जोन’ में फिर बिछी लाश जहां बीते दिनों बस-बलकर (ट्रक) भिड़ंत में हुई थी तबाही

राष्ट्रीय राजमार्ग 39 रीवा-सीधी मार्ग एक बार फिर बेकाबू रफ्तार के कारण रक्तरंजित हो गया। गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार स्टैंड के समीप आज दोपहर करीब 1:40 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

रफ्तार का कहर: टक्कर मारकर ट्रक समेत फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को भगा ले जाने में कामयाब रहा। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गुढ़ थाना पुलिस ने तत्काल घायल को एंबुलेंस के जरिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जिस 'ब्लैक स्पॉट' पर गई थीं दर्जनों जानें, वहीं फिर हुआ हादसा

इस घटना ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। दुर्घटना ठीक उसी संवेदनशील पॉइंट पर घटित हुई है, जहां कुछ ही दिनों पहले बस और बलकर टैंकर के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली भिड़ंत हुई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर आज भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

बदवार स्टैंड पर सुरक्षा इंतजाम नदारद

एक ही जगह पर बार-बार हो रहे खूनी हादसों के बावजूद एनएचएआई और यातायात पुलिस ने यहां दुर्घटनाएं रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। बदवार स्टैंड जैसे व्यस्त और संवेदनशील पॉइंट पर न तो गति सीमा पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। प्रशासन की इस अनदेखी से क्षेत्र में भारी जनआक्रोश पनप रहा है। 

यह भी पढ़ें:   बरेली में 1.3 किलो हेरोइन के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार, भाई फरार