आज से शुरू हुई रीवा कोलकत्ता हवाई सेवा यात्रा, रीवा में हुआ औपचारिक शुभारंभ
मध्यप्रदेश: रीवा का कोलकाता और भोपाल के लिए नई विमान सेवा की सौगात का इंतजार आज खत्म हो गया। आज यानी 9 अगस्त 2026 को कोलकात्ता से उड़कर विमान रीवा पहुंचा, जहां औपचारिक शुभारंभ के बाद भोपाल के लिए रवाना हुआ। रीवा एयरपोर्ट पर औपचारिक शुभारंभ के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रतिमा बागरी, रीवा सतना सांसद, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, विधायक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आज होगा शुभारंभ
बता दें, रीवा एयरपोर्ट बनने के बाद 10 नवंबर 2025 को यहां से 72 सीटर प्लेन रीवा से दिल्ली के लिए उड़ा था। इसके बाद 22 दिसंबर 2025 को रीवा इंदौर और मार्च 2026 में रीवा रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हुई। इस दौरान 35 हजार से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की थी। इसके बाद आज यह एयरपोर्ट रीवा भोपाल और कलकत्ता से जुड़ जाएगा। भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजुरापु राममोहन नायडू हरि झंडी दिखाकर आज विधिवत शुभारंभ करेंगे।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू
रीवा से भोपाल के लिए प्लेन रवाना हुए, जिसमें उप मुख्यमंत्री यात्री बनकर रवाना हुए। एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित तमाम जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार रीवा एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। इंदौर, रायपुर, दिल्ली, के बाद अब रीवा से भोपाल और कोलकात्ता के लिए हवाई सुविधा शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने का लक्ष्य होगा।
ये भी पढे़ं- पीपल के पेड़ से टकराया श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार लोडर, हादसे में 29 लोग घायल