रीवा के इटमा वाटरफॉल में सेल्फी लेते समय खाई में गिरा युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
रीवा (मध्यप्रदेश)। इटमा वाटरफॉल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेल्फी लेने के दौरान एक युवक फिसलकर गहरी खाई में गिर गया और पानी की गहराइयों में समा गया।
घूमने के लिए आया वाटरफॉल, सेल्फी लेते समय फिसला पैर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू खान (21 वर्ष), निवासी बरगढ़ (उत्तर प्रदेश), अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए इटमा वाटरफॉल आया हुआ था। इसी दौरान वह सेल्फी लेने के लिए खतरनाक स्थान पर पहुंच गया, जहां पैर फिसलने से वह सीधे नीचे गिर गया।
मौके पर पहुंची SDRF टीम
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र बागरी ने तत्काल SDRF टीम को अवगत कराया। सूचना पर उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय के नेतृत्व में SDRF टीम सुबह लगभग 6 बजे मौके पर पहुंची और सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया।
सर्चिंग अभियान लगातार जारी
बताया जा रहा है कि घटनास्थल का रास्ता बेहद संकरा और दुर्गम है तथा पानी का बहाव काफी तेज है, जिसके चलते नाव उतारना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में SDRF के जवान खुद पानी में उतरकर कॉम्बिंग सर्चिंग कर रहे हैं। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है और सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
यह भी पढ़ेंः बाराबंकी में ब्रेक फेल होते ही ट्रेलर डंपर से टकराया, एक घंटे जाम में फंसे रहे लोग