रीवा में एक युवती का कथित अवैध हथियार के साथ वीडिय

रीवा में युवती का अवैध हथियार लहराते वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Rewa Woman's Video With Illegal Weapon Goes Viral, Probe Ordered

रीवा (मध्यप्रदेश)। विगत दिनों हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अब एक युवती ने अवैध हथियार लहराने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया है। जिसके वायरल होने के बाद से हडकंप मचा है। पुलिस लगातार शहर में हो रही अवैध हथियारों की आवक प्रदर्शन और खुलेआम फायरिंग को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन कर सख्त कार्यवाही करने की रणनीति तैयार कर रही है।

बैक टू बैक अवैध हथियार के साथ दो रील की पोस्ट 

वही एक युवती द्वारा सोशल मीडिया में खुलेआम अवैध हथियार के प्रदर्शन ने पुलिस की रणनीति पर भी सवाल खड़े किए हैं। दराअसल यह पूरा मामला इंस्टाग्राम में manu_rewa से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें युवती ने अपनी आईडी में  बैक टू बैक अवैध हथियार के साथ दो रील पोस्ट की है, जिसे लगभग 5000 से अधिक लोग देख चुके हैं ।

नहीं थम रहा अवैध हथियारों का प्रदर्शन

बताया गया है कि इसी तरह की एक अवैध पिस्तौल को लेकर वीडियो कॉल करने वाले युवक के विरुद्ध समान थाने की पुलिस ने अवैध हथियार को जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की थी। उसके बाद भी सोशल मीडिया में अवैध हथियारों का प्रदर्शन और रीवा शहर में आए दिन हो रहे गोली कांड कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे है ।

युवती के खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश

वही सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद रीवा पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरुकरण सिंह ने पूरे मामले की जांच करने और तथ्यों के आधार पर युवती के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है।

यह भी पढ़े:   मोतिहारी में वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार