हमें पार्टी के भीतर एकता की जरूरत है, लेकिन हमें ऐ

पंजाब कांग्रेस में फूट का मामला, कभी-कभी पार्टी को फैसला पलटना पड़ता हैः रंधावा

चंडीगढ़ (पंजाब) । पंजाब कांग्रेस में फूट की अटकलें जारी रहने के बीच, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को 2027 के विधानसभा चुनावों में कहा "समझौतावादी नेताओं" को सत्ता से बाहर ही रहना चाहिए। पंजाब के एआईसीसी प्रभारी भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद, रंधावा ने कहा कि बातचीत सार्थक रही और इस बात को स्वीकार किया गया कि पार्टी को कभी-कभी अपने फैसलों को पलटना पड़ता है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस एकजुट होकर सामने आएगी।

पार्टी के भीतर एकता की जरूरत

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हमारी सार्थक बातचीत हुई और हमने स्वीकार किया कि कभी-कभी पार्टी को कुछ फैसलों को पलटना पड़ता है।" उनका वक्त्वय नेतृत्व को सीधा संदेश था, "आज यहां मौजूद नेतृत्व से हमारी मांग स्पष्ट है। हम पंजाब में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं और हम कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का समाधान चाहते हैं। इसे हासिल करने के लिए हमें पार्टी के भीतर एकता की जरूरत है, लेकिन हमें ऐसे नेताओं की भी जरूरत है जो निडर और निर्णायक रूप से अपनी बात रखे। हमें समझौतावादी नेताओं की जरूरत नहीं है।" पार्टी की पंजाब इकाई में दरार कुछ नेताओं को उनके पदों पर बरकरार रखने के फैसलों से उपजी, जहां अमरिंदर सिंह राजा वारिंग राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों से कहा कि रंधावा ने जैसा बताया यह तय हो गया था। यह नेतृत्व का निर्णय था, जबकि चन्नी ने बैठक से पहले किसी भी तरह की टिपपणी से इनकार कर दिया था। 

कुछ ने कहा, पार्टी हाई कमान संवेदनशील लगता है

कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने बघेल द्वारा उनकी शिकायतों को सुनने की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी का उच्च कमान उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रतीत होता है।कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने बैठक की प्रक्रिया की तुलना अन्य पार्टियों से करते हुए कहा, "पंजाब प्रभारी एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल एक अनुभवी नेता हैं जो मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं... अन्य पार्टियों में किसी को भी अपनी शिकायतें व्यक्त करने की अनुमति नहीं होती; ऐसा केवल कांग्रेस पार्टी में होता है। " कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने दावा किया कि बघेल उनकी चिंताओं के प्रति संवेदनशील थे और अंतिम निर्णय कांग्रेस उच्च कमान का है। “सभी कमियों पर चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने हमें आश्वासन दिया है कि हम सब एक टीम, एक परिवार हैं और अगर कोई मतभेद हैं तो हम उन्हें दूर करेंगे। भविष्य में कांग्रेस पार्टी पंजाब में सत्ता में जरूर आएगी और एक अच्छी सरकार बनाएगी... अब यह हाई कमांड पर निर्भर है,” उन्होंने कहा। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः  बघेल के साथ बैठक में राजा वारिंग को खुद आना चाहिए थाः रंधावा