समस्तीपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में राज

क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में राजद युवा अध्यक्ष मोहम्मद राजा घायल, विकेट से हमले का आरोप

RJD Youth Leader Mohammad Raja Injured in Cricket Dispute

समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हुआ विवाद| वहीं इस विवाद के मामले में आरोप है कि विवाद के दौरान विकेट से हमला किए जाने से सरायरंजन प्रखंड के युवा राजद अध्यक्ष मोहम्मद राजा गंभीर रूप से हो गए घायल।

वार्ड पार्षद के पुत्र पर हमला करने का आरोप

बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गया वहीं आरोप है कि नगर पंचायत मुसरीघरारी के वार्ड संख्या-10 के वार्ड पार्षद के पुत्र ने विकेट से राजद नेता मोहम्मद राजा के सिर पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

घायल राजद नेता को पहले निजी अस्पताल

घटना के बाद आनन फानन में घायल राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद राजा को पहले मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

पुलिस जांच में जुटी

वहीं इस घटना के बाद मोहम्मद राजा मुसरीघरारी थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि, फिलहाल प्राथमिकी दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। घटना के वास्तविक कारण और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। दूसरे पक्ष का बयान और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई सामने आने के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। 

यह भी पढ़ें:   चेन लूट के खुलासे में दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और अवैध तमंचा बरामद