21 अक्टूबर की देर शाम एक दुकानदार से लूट के मामले

औरंगाबाद में दुकानदार से लूटकांड का खुलासा, लूट के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

लूट के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद (बिहार)। कासमा थाना की पुलिस ने लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपित को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का फ़ोन बरामद की है। घटना में शामिल दो अन्य साथी की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपित की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में की गयी है। इसका अपराधिक इतिहास रहा है। यह इसके पहले दहेज़ हत्या और शराब मामले में जेल जा चुका है। 

21 अक्टूबर की देर शाम की घटना

जानकारी के अनुसार, कासमा थाना क्षेत्र के मठ पड़रीया गांव निवासी महराज प्रजापति ने 22 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करवाया जिसमें बताया कि 21 अक्टूबर को रफीगंज स्थित अपनी दुकान बंद कर देर शाम घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में कासमा थाना अंतर्गत पिपराही और बटुरा के समीप अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोकर मोबाइल और नकद रूपयों की छिनतई किया तथा मारपीट की धमकी देकर फरार हो गये। 

मामले में प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद मामले में उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी। इसके बाद थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने कांड की गंभीरता पर तत्वरित कार्रवाई करते हुये तकनीकी एवं आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी के पास से लुट का मोबाइल फोन बरामद किया गया और गिरफ्तार कर थाना लाया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि लूट के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। 

कांड के मुख्य आरोपी की तलाश जारी

मामले में कांड के मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ रफीगंज थाना में शराब और दहेज हत्या का मामला दर्ज है जिसमें जेल जा चुका है। फिलहाल, घटना के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पकड़े गए आरोपित को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर देश भर के नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की