रोहतास में डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, बारुण में अपराधियों ने किया हमला
डेहरी/बारुण (बिहार)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।
बारूण नहर मार्ग पर हुआ हमला
बताया जा रहा है, कि वे डेहरी से बारुण नहर मार्ग के रास्ते पटना जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें: फ्रांस में 1949 के बाद की सबसे भीषण जंगल की आग पर काबू, 42,000 हेक्टेयर वन हुआ राख