राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की महिला इकाई द्वारा

25 राज्यों में होगा RSS का मातृ संस्कार समागम, उज्जैन से शुरुआत

RSS Launches Nationwide Matru Sanskar Samagam

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की महिला इकाई द्वारा देशभर के 25 राज्यों के विभिन्न शहरों में मातृ संस्कार समागम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत शनिवार को उज्जैन से की गई। पहले चरण में मालवा प्रांत की 1200 से अधिक महिलाओं ने एक साथ सहभागिता की।

सांस्कृतिक चेतना पैदा करना उद्देश्य

कार्यक्रम उज्जैन के झालरिया मठ में आयोजित हुआ, जहां महिलाओं ने अलग-अलग सत्रों में मातृत्व, संस्कार, परिवार और सामाजिक मूल्यों पर आधारित विषयों पर सहभागिता की। समागम का उद्देश्य महिलाओं में सांस्कृतिक चेतना, पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक दायित्वों को मजबूत करना बताया गया।

महाकाल में शिव पंच स्त्रोत का पाठ

कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष धार्मिक आयोजन भी किए गए। जानकारी के अनुसार 10 अलग-अलग शहरों की मातृ शक्ति ने भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शिव पंच स्त्रोत का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

देशभर में कई चरण में आयोजन

आरएसएस से जुड़े आयोजकों ने बताया कि यह मातृ संस्कार समागम आने वाले समय में देश के 25 राज्यों के प्रमुख शहरों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर स्थानीय महिलाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

संस्कार और संस्कृति पर जोर

समागम में वक्ताओं ने कहा कि मातृ शक्ति समाज की रीढ़ है और संस्कारों के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/budget-2026-27-spending-taxes-debt-and-key-takeaways/131517

बजट 2026-27: 53.5 लाख करोड़ का रोडमैप, कर्ज से कमाई और विकास पर खर्च