पीलीभीत में शराब दुकान को लेकर बवाल, महिलाओं ने पुलिस को खदेड़ा, कई घायल
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश | पीलीभीत जिले के नेपाल बॉर्डर से सटे बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान खोलने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दुकान के आवंटन के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
महिलाओं का विरोध, पुलिस पर हमला
शराब की दुकान खुलवाने पहुंची पुलिस टीम का गांव की महिलाओं ने जमकर विरोध किया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिलाओं और पुलिस के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस झड़प में तहसीलदार और दारोगा समेत कई लोग घायल हो गए।
शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर फेंकीं
घटना के दौरान गुस्साई महिलाओं और लड़कियों ने शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर फेंक दीं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विरोध और हंगामा साफ देखा जा सकता है।
दुकान आवंटन के बाद से बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को बूंदीभूड़ गांव में सुनील कुमार मिश्रा के नाम पर अंग्रेजी शराब और जगवती के नाम पर देसी शराब की दुकान आवंटित की गई थी। इसके बाद से ही गांव में विरोध शुरू हो गया था।
ग्रामीणों का दावा, पहले नहीं थी शराब की दुकान
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले गांव में कभी शराब की दुकान नहीं थी। ऐसे में नई दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ने का डर है, जिसके चलते लगातार विरोध जारी है।
यह भी पढ़े: TCS धर्मांतरण केस में निदा खान गिरफ्तार
https://www.primenewsnetwork.in/state/nida-khan-arrested-in-tcs-conversion-case/183604