West bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा में अल्पसंख्यक

पश्चिम बंगाल विधानसभा में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी टिप्पणी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष

पश्चिम बंगाल विधानसभा में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी टिप्पणी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष

West bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी टिप्पणी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में जम कर घमासान हुआ। विपक्ष के सदस्य की ओर से टिप्पणी की गई थी। विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी के टिप्पणी को वापस लेने के अनुरोध को भी दरकिनार कर दिया गया। सत्तापक्ष की ओर से टिप्पणी के लिए विपक्ष के सदस्य के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की पेशकश की गई है।

भाजपा की सदस्य अग्नि पाल का कहना था कि टीएमसी ने वोट के लिए धर्म की राजनिति कर रही है। उसने अल्पसंख्यक समुदाय का अपराधीकरण किया है। टीएमसी के सदस्यों ने एक स्वर में इसका विरोध किया और भाजपा पर अल्पसंख्यक विद्वेष की राजनीति करने का आरोप लगाया।

नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने अग्नि पाल की टिप्पणी को अल्पसंख्यक समुदाय विरोधी बताया और कहा कि देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी बलिदान दिया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इसी देश के हैं और उनका उतना ही अधिकार है जितना दूसरे समुदाय का है। 

सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के शोर के बीच अध्यक्ष विमान बनर्जी ने अग्नि पाल से अपनी टिप्पणी को वापस लेने का अनुरोध किया, लेकिन अग्नि पाल ने अपनी टिप्पणी को वापस नहीं लिया। अध्यक्ष विमान बनर्जी के कड़ा रुख के बाद सत्तापक्ष और विपक्षी का घमासान थमा। बाद में टीएमसी की ओर से अध्यक्ष के पास अग्नि पाल की टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव लाने की नोटिस दी गई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101