समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधि

समस्तीपुर: घर के बरामदे पर सोए ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, FSL टीम जांच में जुटी

घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बात करती पुलिस

समस्तीपुर (बिहार)। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ोरिया पंचायत के केशरोरा गांव वार्ड 13 में बीती देर रात घर के बरांडे में सोए एक ग्रामीण चिकित्सक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुलजार अहमद उर्फ शाहीन के रूप में हुई है।

सर में तीन गोली मारकर हत्या

इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया है कि वह अपने घर स्थित दरवाजे पर सोए थे। उसी दौरान सर में तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब शनिवार सुबह परिवार के सदस्य उठे तो खून से लथपथ ग्रामीण चिकित्सक का शव देखा। जिसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय हसनपुर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थानाध्यक्ष सुनील कांत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी

वहीं, इस घटना की सूचना पर रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि सोए अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में तीन गोली मारकर हत्या की गई है, परिवार के सदस्यों से भी बात हुई है, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

FSL की टीम को बुलाने की मांग

वहीं, स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मांग पर FSL की टीम को बुलाया गया, जो घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर कई प्रकार के नमूने एकत्रित किए। वहीं, लोग डॉग स्क्वायड की बुलाने की मांग पर हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया है। 

यह भी पढ़ेंः नानपारा-तकिया रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत